
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में कूड़े में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों में दहशत की स्थिति बन गई जिन्होंने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। साथ ही इस कूड़े के ढेर को यहां से हटवाने की भी मांग की है।
मामला बुधवार का है जब धौलाना में अचानक कूड़े के ढ़ेर में आग लग गई। तालाब के किनारे आग लगने से ग्रामीणों में दहशत की स्थिति बन गई जिन्होंने तुरंत अन्य ग्रामीण और दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। धुएं के कारण लोगों को जहरीली हवा का सामना करना पड़ रहा है।























