
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
26 वर्षीय जयसिंह पुत्र अफ़सर सिंह निवासी छतनोरा मतनोरा रविवार को अपनी बुलेट बाइक से चौपला से गांव की ओर जा रहा था कि महमूदपुर और छतनोरा के बीच में स्थित मार्ग पर स्विफ्ट गाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।























