
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन शनिवार को थाना पिलखुवा व थाना धौलाना पहुंचे जहां उन्होंने आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान भूमि विवाद व अन्य विवादों से जुड़ी समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए। अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि उन्होंने स्थलीय निरीक्षण भी किया। साथ ही नए रिक्रूट आरक्षियों से बातचीत की जिनका तीन महीने का व्यावहारिक प्रशिक्षण चल रहा है। निरीक्षण में सभी कुछ संतोषजनक मिला।
जानकारी के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन ने पिलखुवा व धौलाना थाना पर जनता की समस्याएं सुनी और स्थलीय निरीक्षण भी किया। सभी आधिकारी इस दौरान मौजूद मिले। जनता की प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित को मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए और नए रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता कर व्यवहारिक प्रशिक्षण व्यवहारों की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी कुछ संतोषजनक पाया गया। सभी को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586
























