
पिलखुवा: जहरीला धुआं उगलने वाला कारखाना सील
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर इस्कॉन मंदिर के पास जहरीला धुआं उगलने वाले कारखाने पर कार्रवाई हुई है। प्रदूषण विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस कारखाने को सील कर दिया। इस दौरान कारखाने का संचालक भी मौजूद रहा। लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन कारखाने द्वारा जहरीला धुआं उगलना जारी है जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए इसे सील कर दिया है।
पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर इसकॉन मंदिर के पास यश टैक्स नाम से कारखाना संचालित है। जांच के दौरान दो बॉयलर चालू हालत में मिले जहाँ प्रतिबंधित प्लास्टिक, गंदे कपड़े, रजाई, साड़ी व अन्य कचरा जलता मिला। वहीं पास ही स्थित अन्य इंडस्ट्री की भी जांच की गई। लोगों ने बताया कि यहां इस कदर धुआं निकलता है कि लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश की शिकायत हो रही थी लेकिन किसी ने कोई कदम नहीं उठाया। मजबूरन लोगों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शिकायत करनी पड़ी जिसके बाद यश टैक्स नाम से संचालित कारखाने के संचालक संजय अग्रवाल की मौजूदगी में विभाग ने इसे सील कर दिया। इस दौरान एई विपुल कुमार ने कहा कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























