
👁 35 views Views
पिलखुवा: अंडरपास के पास शव मिलने से मची सनसनी
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की ढवारसी रोड पर स्थित जिंदल गालंद अंडरपास पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मृतक का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतक के मौत का कारण पता चल सकेगा।
रविवार की सुबह जब क्षेत्रवासी सड़क पर उतरे तो देखा कि अंडरपास के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है जिन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























