
👁 94 views Views
अतुल हत्याकांड पर 40 ग्रामीणों को नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के गांव गालंद के अतुल हत्याकांड को लेकर दोनों पक्षों के बीच अभी भी शांति भंग होने की आशंका पिलखुवा पुलिस ने व्यक्त की है और विपक्ष के 40 लोगों के विरुद्ध एसडीएम धौलाना के समक्ष चालानी रिपोर्ट प्रस्तुत की है।
एसडीएम धौलाना ने विपक्षीगण को नोटिस जारी करते हुए 26 मई-2026 को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर कारण बताएं कि क्यों न आपके विरुद्ध एक वर्ष शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक-एक लाख रुपए जमानत तथा इसी धनराशि का निजी बंध पत्र दाखिल कराया जाए।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225
























