
बाबूगढ़ में बुजुर्ग महिला पर डंडों से हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव दयानतपुर में बुजुर्ग महिला पर ईंट और डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बेटे की शिकायत पर बाबूगढ़ पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बुजुर्ग महिला की दोनों टांगों में गंभीर चोटें आई है।
थाना बाबूगढ़ में दर्ज मुकदमे के अनुसार ग्राम दयनतपुर निवासी सत्येंद्र सिंह की माता मीरा देवी अपने प्लॉट के पास घर का काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के निशान पुत्र नेत्रपाल ने पुरानी रंजिश के चलते महिला पर ही तो डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में मीरा देवी की दोनों टांगों में गंभीर चोट आई और वह घायल होकर गिर पड़ी। महिला की चीख पुकार सुनकर जब ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी निशांत उन्हें जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में मुकदमा दर्ज कराया। बाबूगढ़ पुलिस ने सत्येंद्र की तहरीर के आधार पर आरोपी निशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























