
घर में घुसकर मारपीट के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के पीरनगर गांव में दो व्यक्तियों ने शराब के नशे में घर में घुसकर धारदार हथियार से एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति को काफी चोट आई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों शराबियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के गांव पीर नगर के रहने वाले सुभाष ने बताया कि 17 मई को नवीन और कपिल जब घर में जबरन घुस आए। शराब के नशे में उन्होंने अभद्रता की। विरोध करने पर गालियां दी। इस दौरान पीड़ित घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां काफी चोट आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























