
दो गाड़ियों की भिड़ंत में महिला समेत तीन घायल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग- 9 पर स्थित गांव शाहपुर जट्ट के पास दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार में सवार दंपति समेत तीनों लोग हो गए। उसके बाद पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी चालक ओमवीर व गांव लोदीपुर छपका निवासी रविंदर और उनकी पत्नी राजवती कार में सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर से हापुड़ की तरफ आ रहे थे। जैसी गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव शाहपुर जट्ट के पास पहुंची तो दूसरी स्कॉर्पियो कार से उनकी एक कार की भिड़ंत हो गई। इसके बाद कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि इस दौरान राजवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। दूसरी कार का चालक मुकेश निवासी गांव शिमला खेतड़ी झुन्झनू राजस्थान हादसे में बाल-बाल बच गया। पुलिस ने गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























