
👁 51 views Views
कॉपी न लाने पर छात्रा को पीटा, पुलिस से की शिकायत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के लक्ष्मणपुरा की रहने वाली रजनी पत्नी संजय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी एक स्कूल में पढ़ती है जहां उनकी बेटी को शिक्षिका ने मारा। कॉपी ना लाने पर शिक्षिका ने बेटी की पिटाई की जिससे उसके हाथ पैरों में नील पड़ गए। ऐसे में छात्र के माता-पिता पुलिस चौकी मेरठ गेट पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399
























