
गढ़: युवक की मौत के मामले में महिला पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मानक चौक के रहने वाले शादीशुदा युवक की फंदे पर लटक कर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक महिला पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड की रहने वाली आरती शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के मानक चौक गांव में करीब 35 साल के राजीव का शव मंदिर पर लटका मिला था। मृतक के परिजनों का दावा है कि जिस समय यह घटना हुई उस दौरान कमरे में आरती शर्मा मौजूद थी। परिजनों ने आरती से दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। बताया जाता है कि राजीव ने आरती शर्मा के साथ कोर्ट मैरिज की थी जबकि राजीव की पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरती शर्मा पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























