
ऑनलाइन एप पर निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षिकाएं मिली अनुपस्थित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिक्षा विभाग के प्रेरणा एप्प पर निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने दो शिक्षिकाओं व एक शिक्षामित्र को अनुपस्थित पाया। अनुपस्थिति को ऑनलाइन दर्ज कर उच्च अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
सिंभावली के खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति व मिड-डे मील की निगरानी के लिए सरकार ने प्रेरणा ऐप को ऑनलाइन किया है। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार इस ऐप की निगरानी हो रही थी। इसमें ब्लॉक के मुदाफरा बागड़पुर कंपोजिट विद्यालय में दो शिक्षिकाएं और मुबारिकपुर विद्यालय में एक शिक्षामित्र ऑनलाइन निरीक्षण में अनुपस्थित मिले। तीनों की ऐप पर अनुपस्थिति दर्ज कराकर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225

























