
👁 16 views Views
बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज में लगी आग पर पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के मसूरी-गुलावठी रोड पर स्थित बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान हड़कंप मच गया। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों, मजदूरों में हड़कंप मच गया।
मामला सोमवार का है जब किसी कारण आग लग गई। इस दौरान धुआं उठते देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























