
हापुड़: मेरठ तिराहे पर खुले नाले दे रहे हादसे को न्योता, बड़ी संख्या में यात्री यहां से करते हैं यात्रा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ तिराहा अंबेडकर चौक व आसपास के इलाकों में खुला नाला हादसे को दावत दे रहा है। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित मेरठ तिराहा बस अड्डे से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। यहां से यात्री बुलंदशहर, मेरठ, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के लिए बस पकड़ते हैं लेकिन नाले को कवर नहीं किया गया है जिसकी वजह से हादसे का खतरा मंडरा रहा है। कई बार तो यात्री नाले में गिरते-गिरते बचते हैं। ऐसे में विभाग को नालों पर जाल लगाने चाहिए जिससे यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। शंभूपुरे के बाहर खड़े होकर यात्री दिल्ली, नोएडा की बसों के लिए इंतजार करते हैं। बड़ी संख्या में यहां से यात्रियों का आवागमन होता है लेकिन खुले नाले हादसे को न्योता दे रहे हैं जिसकी वजह से हादसे की संभावना बनी हुई है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131

























