
स्वीमिंग पूल व जिम संचालक पंजीकरण कराएं
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के स्वीमिंग पूल (तरणताल)/ जिम / विभिन्न खेलों की संचालित एकाडमी संचालकों को सूचित किया जाता है कि स्वीमिंग पूल/जिम/विभिन्न खेलों की संचालित एकाडमी के संचालन करने से पूर्व पंजीकरण करा लें। बिना पंजीकरण के तरणताल/जिम/विभिन्न खेलों की संचालित एकाडमी का संचालन कदापि न करें। जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय तकनीकी / जांच समिति गठित है। जांच समिति की संस्तुति के आधार पर तरणताल / जिम/विभिन्न खेलों की संचालित एकाडमी के संचालन हेतु पंजीकरण कियाा जायेगा।
अतः स्वीमिंग पूल (तरणताल) / जिम / विभिन्न खेलों की संचालित एकाडमी संचालक दिनांक 29-05-2026 तक जिला खेल कार्यालय, हापुड़ (विकास भवन) से तरणताल के संचालन हेतु फार्म कार्यालय से प्राप्त कर लें। बिना पंजीकरण कराये तरणताल/जिम/विभिन्न खेलों की संचालित एकाडमी का संचालन अवैध माना जायेगा यदि निर्धारित तिथि तक तरणताल/जिम / विभिन्न खेलों की संचालित एकाडमी के संचालकों द्वारा फार्म कार्यालय से प्राप्त कर पंजीकरण हेतु कार्यालय में जमा नहीं किया जाता है तो निरीक्षण के दौरान पकडे जाने पर तरणताल/जिम/विभिन्न खेलों की संचालित एकाडमी संचालकों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी तथा तरणताल / जिम/विभिन्न खेलों की संचालित एकाडमी को सील कर दिया जायेगा जिसके आप स्वयं जिम्मेदार होगें।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























