
प्रभावित विद्युत आपूर्ति से खफा ग्रामीणों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना क्षेत्र के गांव सपनावत में सोमवार को भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सपनावत बिजली घर पर धरना देकर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन भी दिया लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। ऐसे में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण बिजली आंख मिचोली का खेल खेलती है जिसकी वजह से ग्रामीणों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया जाए।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























