
फैक्ट्री मालिक ने स्क्रैप कारोबारी पर कराया मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री मालिक ने स्क्रैप कारोबारी पर करीब 10.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और एक ही नंबर की दो अलग-अलग गाड़ियों का इस्तेमाल कर तौल में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक अतहर अली की शिकायत पर कबाड़ी सत्यम बालियान, अदनान मालिक और उनके साथियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
फैक्ट्री मालिक अतहर अली ने बताया कि 21 से 25 अप्रैल के बीच स्क्रैप खरीदने के दौरान हेराफेरी हुई। स्क्रैप का सौदा ₹130 प्रति किलो तय हुआ था। आरोपियों ने पहले भारी गाड़ी का वजन धर्म कांटे पर कराया और बाद में हल्की गाड़ी में माल भरवा लिया। दोनों तारीखों पर खाली गाड़ी के वजन में अंतर मिलने पर फैक्ट्री मालिक को संदेह हुआ जिसके बाद उसने इसका विरोध किया तो आरोपी माल से भरी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को खिचरा स्थित शोरूम के पास रोक लिया और अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























