
👁 80 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के शिवपुरी में तेज आंधी के दौरान टूटा एक प्रचार बोर्ड अभी भी हवा में झूल रहा है जो कभी भी गिरकर लोगों की जान ले सकता है और हादसे का कारण बन सकता है। ऐसे में लापरवाह दुकानदार द्वारा अभी तक इस बोर्ड को हटाया नहीं गया है जिसकी वजह से लोगों की जान पर मंडरा रहा खतरा हवा में झूल रहा है।
हापुड़ के शिवपुरी में बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है लेकिन तेज आंधी के दौरान सड़क पर टंगा एक प्रचार बोर्ड हवा में झूलने लगा जो टूटा हुआ है। ऐसे में आप ही सोचिए अभी तक दुकानदार ने इस बोर्ड को नहीं हटाया है जिसकी वजह से हादसे की संभावना बनी हुई है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























