
भारतीय जनता पार्टी ने 12 मंडलों के प्रभारी बनाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जनपद के सभी 12 मंडलों में प्रभारी बनाए हैं। यह सभी मंडल प्रभारी फिलहाल जिला कमेटी में पदाधिकारी हैं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया की घोषणा के बाद सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा की हापुड़ जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने बताया कि राजीव सिरोही को धौलाना, अनिरुद्ध सिंह को पिलखुवा नगर, पुनीत को पिलखुवा देहात, मनोज गौतम को गालंद, राजेश शर्मा को हापुड़ देहात, अंशुल मित्तल को हापुड़ उत्तरी, राहुल उपाध्याय को हापुड़ दक्षिण, राज सुंदर तेवतिया को बाबूगढ़, श्यामेंद्र त्यागी को गढ़ देहात, कपिल एसएम को गढ़ नगर, जय भगवान शर्मा को गढ़मुक्तेश्वर और अमित शर्मा को सिंभावली का मंडल प्रभारी बनाया गया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























