
👁 7 views Views
बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई-
- शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार- जिलाधिकारी ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए पारदर्शिता, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
- मिड डे मील और स्मार्ट क्लास की निगरानी- डीएम ने मिड डे मील और स्मार्ट क्लास की नियमित समीक्षा करने और इसमें लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
- छात्र उपस्थिति- स्कूलों में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
- विद्यालयों का निरीक्षण- बीएसए और बीईओ को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
- ऑपरेशन कायाकल्प- विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य किया जा रहा है।
- निर्माण कार्य- निर्माण कार्यो की सत्यापन आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये
- अधिकारियों की जिम्मेदारी- निपुण भारत मिशन में प्रदर्शन के अनुसार अधिकारियों की सूची बनाकर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विभाग के सभी कार्यों का सम्पादन समय से कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

























