
हापुड़ के एसएसवी डिग्री कॉलेज में बनेगा स्वचालित मौसम केंद्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में संचालित मौसम केंद्र की स्थापना होगी। इस केंद्र से हापुड़ के साथ-साथ एनसीआर के कई जिलों की मौसम की गतिविधि की अपडेट मिलेगी। यह कदम हापुड़ को वैज्ञानिक अनुसंधान व नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सरकार के सहयोग से यह केंद्र बनेगा जिसे आईआईटीएम पुणे तैयार करेगा। इसके लिए कॉलेज जमीन मुहैया कराएगा। एसएसवी कॉलेज के सचिव अमित अग्रवाल जॉनी ने बताया कि स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना एसएसवी पीजी कॉलेज में हो रही है जो कि गर्व का विषय है। इस क्षेत्र में विद्यार्थियों का शोध प्रभावशाली हो सकेगा। इससे कॉलेज को विश्व स्तरीय पहचान मिलेगी। यह एक अच्छा कार्य है। कॉलेज के प्राचार्य नवीन चंद्र ने भी बताया कि हापुड़ को इसकी स्थापना से एक नई पहचान मिलेगी।
आपको बता दें कि गुरुवार को एसएसवी कॉलेज और आईआईटीएम पुणे के बीच इसे लेकर समझौता हुआ। स्वचलित मौसम केंद्र हवा की गति, दिशा, तापमान, नमी, बारिश की मात्रा को मापने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक तरीके का डिजिटल यंत्र होता है जो बिना किसी मानवीय सहायता के मौसम के विभिन्न मानकों को मापता है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























