
धौलाना में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, रायबरेली निवासी की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडीसी फेज-फर्स्ट औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सीओ मुनीश चंद्र का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच की तो जांच में सामने आया कि हादसे से पहले उक्त वाहन पास की एक फैक्ट्री में सामान उतारने गया था। इसके बाद यह हादसा हुआ। मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय हरकेश पुत्र रामसुमेर निवासी कुंवर मऊ मुरैना का पुरवा थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























