
हापुड़: एलएन स्कूल के पास हो रहे जल भराव में फंसा स्कूली वाहन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित गढ़ रोड पर एलएन स्कूल के पास हो रहे जलभराव में स्कूली वाहन फंसकर बंद हो गया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियां उठानी। स्थानीय लोगों ने स्कूली वाहन में रस्सी बांधकर जैसे-तैसे वाहन को पानी से बाहर निकाला गया। स्कूली वाहन के फंसने से अन्य वाहनों की गति भी रुक गई और जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आपको बता दें कि गढ़ रोड पर स्थित एलएन स्कूल के पास जलभराव की स्थिति बनी रहती है और सड़क पर गड्ढे भी बने हुए हैं। ऐसे में मंगलवार की दोपहर एक स्कूली वाहन इस रोड से गुजर रहा था। जैसे ही वह जलभराव के बीच पहुंचा तो अचानक से वाहन का इंजन बंद हो गया। स्कूली वाहन चालक ने काफी मशक्कत की, लेकिन वाहन स्टार्ट नहीं हो सका। इसके बाद स्थानीय लोगों ने रस्सीयों के सहारे स्कूली वाहनों को खींचकर जलभराव से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन जलभराव का कोई समाधान नहीं हो सका है। बारिश के दिनों में तो हाल यह हो जाते हैं कि लोगों को इस रोड से होकर गुजरने में काफी परेशानी होती है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















