
शनि देव को प्रसन्न करने का शनि जयंती पर उपाय जाने ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा(रजि.)के प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया ज्येष्ठ माह की अमावस्या (शनि जयंती) 16 मई 2026 दिन शनिवार को सुबह 05:11बजे से प्रारंभ होकर 17 मई 2026 को लगभग 01:30 बजे तक रहेगी !इसलिए उदया तिथि के अनुसार शनि जयंती 16 मई दिन शनिवार को मनाई जाएगी।शनि जयंती एक सनातन पर्व है जो भगवान शनि के जन्म(प्राकट्य)को समर्पित होता हैं ! और इसे ज्येष्ठ मास की अमावस्या (अँधेरी अमावस्या) पर मनाया जाता है। शनि सूर्य और छाया के पुत्र हैं ! और वे न्याय तथा कर्मफल के देवता माने जाते हैं ! शनि ग्रह का प्रभाव जीवन में कष्ट, परिणाम और कर्म का फल लाने के लिए जाना जाता हैं !! इस दिन की पूजा से शनि की कठोरता में सहजता और कष्टों से राहत मिलता हैं।
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा(रजि.) के महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया कुंडली में शनि की महादशा, अंतर्दशा,प्रत्यान्तरदशा, शनि की ढैया, शनि की साढ़ेसाती,अन्य मार्केश दशा में लोहा, तेल, के व्यापार वृद्धि के लिए, गठिया बाय,वायु विकार,नसों के संबंधित रोग निवारण हेतु, मुकदमा में विजय प्राप्ति हेतु,महाकाल शनि मृत्युंजय स्तोत्र, शनि कवच, शनि के वैदिक मंत्र जाप,पाठ अनुष्ठान 1 दिन में श्रद्धा पूर्वक हवन करवाया जा सकता है ! शनि देव मंदिर के निकट, यमुना जी का तट पर, अथवा पीपल या शमी वृक्ष के समीप शनि मंदिर अथवा कहीं भी पवित्र स्थान पर करवाया जा सकता है !बहते जल में शनि शांति के लिए कच्चा नारियल, सतनजा, काले तिल ,उड़द प्रवाहित कर सकते है !श्री हनुमान जी की पूजा करना विशेष शुभ रहेगा ! जैसे हनुमान जी को चोलाचढ़ाना,सुंदरकाण्ड का पाठ, श्री हनुमान चालीसा ,संकट मोचन, हनुमान अष्टक,सीताराम नाम के द्वारा श्री हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए !इस दिन काली गौ, काले कुत्ते, पक्षियों और चींटियों को जिमाना शुभ रहेगा काली गाय को सरसों का तेल चिपरी रोटी, एक दिन पहले साबुत उड़द काले चने भिगोकर काली गाय को खिलाना भी शुभ रहेगा ! कुत्तों को दूध,रोटी खिलाएं !सरसों का तेल का छाया दान करें , काली चप्पल,काला कपड़ा, उड़द, तिल ,लोहा , शनी प्रीत्यर्थ दान करना चाहिए ! शनि चालीसा, सीताराम नाम, शिव उपासना शनिदेव की प्रसन्नता के लिए करनी चाहिए !
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा(रजि.)
प्रदेशाध्यक्ष
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
संपर्क सूत्र 9634408321
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























