
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय में क्रीड़ा भारती द्वारा “special health Awareness and Safety Program” का सफल आयोजन दिनांक 13 मई 2026 को किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को दैनिक जीवन में सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त की।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने बताया कि “इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है।”
विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने कहा ” सुरक्षित वातावरण ही उज्जवल भविष्य की नींव होते हैं।”
अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शिक्षिका रुक्मणी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























