
हापुड़: गोल मार्किट में नियमों के विपरीत हो रहा बहुमंज़िला भवन का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गोल मार्केट में बुधवार को एक बहु मंजिला भवन की शटरिंग अचानक भर भराकर नीचे आ गिरी। इस दौरान तेज धमाका हुआ। आसपास मौजूद लोग, दुकानदार व ग्राहक घबरा गए जो दुकानों से बाहर आए तो देखा कि सड़क पर मलवा पड़ा था। आपको बता दें कि इस दुकान का निर्माण नियमों के विपरीत हो रहा है। गनीमत रही हादसे के दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई। एचपीडीए के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर किए जा रहे निर्माण की गुणवत्ता को परखना चाहिए।
मामला बुधवार का है जब छज्जूमल की धर्मशाला के बाहर एक बहूमंजिला भवन की दूसरी मंजिल पर लेंटर डालने की तैयारी थी। तभी उसकी शटरिंग नीचे आ गिरी। इस दौरान पहली मंजिल पर 7 दिन पहले लेटर भी चटक गया। यदि अभी यह हालात होंगे तो आगे क्या होगा? ऐसे में अधिकारियों को निर्माणाधीन भवन की सैंपलिंग भी करनी चाहिए और मानकों की जांच कर आवश्यक कदम उठाना चाहिए जिससे लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























