
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गोल मार्केट में उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया जब एक निर्माणाधीन भवन की छजली नीचे की ओर झुक गई और उसके ऊपर दूसरी मंजिल पर बिछाई जा रही शटरिंग भरभराकर नीचे आ गई। गनीमत रही इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने इस निर्माणाधीन भवन के नक्शे और निर्माण आदि की जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों की मांग है कि अधिकारी भी मौके का निरीक्षण करें और मानकों की जांच करें।
मामला बुधवार की सुबह का है जब छज्जूमल की धर्मशाला के बाहर एक निर्माणाधीन भवन पर दूसरी मंजिल पर लेंटर बिछाने की तैयारी थी जिसकी शटरिंग नीचे आ गिरी और पहली मंजिल पर डाले गए लेटर का कुछ हिस्सा झुक गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि पहली मंजिल का लेंटर करीब 7 दिन पहले डाला गया था। उसके ऊपर दूसरी मंजिल पर लेंटर डालने की तैयारी थी जिसके लिए शटरिंग बिछाई जा चुकी थी। शटरिंग अचानक नीचे आ गिरी जिससे पहली मंजिल का छज्जा भी नीचे की ओर झुक गया जो कभी भी गिर सकता है। घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का लोगों ने आरोप लगाया है और अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225

























