
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के नंगोला गांव में बुधवार को पुलिस-प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स के साथ समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी के मकान पर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह मकान तालाब की भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से बनाया गया था। क्षेत्र में 42 मकान ऐसे हैं जो कि तालाब की भूमि पर अवैध रूप से बने हुए हैं।
सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर जब यह अवैध कब्जा हो रहा था, तब अधिकारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की? उस दौरान जिम्मेदारी संभाल रहे लापरवाह अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। तालाब की भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया गया एक नहीं दो नहीं बल्कि 42 मकान को विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। यदि समय रहते ही अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते तो शायद यह हालात पैदा ना होते। इतनी भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात करने की नौबत ही ना आती। आखिर किस अधिकारी के स्तर से लापरवाह हुई है? इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उससे वसूली भी होनी चाहिए।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

























