
13 को एकादशी व्रत, 14 को प्रदोष व्रत, 15 को वृष संक्रांति, 16 को शनि जयंती व 17 से पुरुषोत्तम मास प्रारंभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कई शुभ योग-संयोग के साथ इस सप्ताह का प्रत्येक दिन धार्मिक व मांगलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है 13 मई बुधवार को एकादशी व्रत,14 मई वृहस्पतिवार को प्रदोष व्रत व विवाह मुहूर्त, 15 मई शुक्रवार को वृष संक्रांति, 16 मई शनिवार को शनि जयंती, शनि अमावस्या एवं वटसावित्री व्रत पर्व मनाया जाएगा तथा 17 मई रविवार से पुरुषोत्तम मास प्रारम्भ हो जाएगा जिससे एक महीने तक विवाह, जनेऊ, मुंडन, गृहप्रवेश आदि मंगल कार्य बंद हो जायेंगे तथा धार्मिक आयोजन जैसे कथा, हवन, मंत्रजप, दान व अन्य धार्मिक अनुष्ठान पूरे पुरुषोत्तम मास (अधिक मास ) में चलता रहेगा भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने कहा कि जन समाज को इस सप्ताह के प्रत्येक दिन प्राप्त इस शुभ अवसर का लाभ उठाकर पुण्य प्राप्त करना चाहिए पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने बताया कि एकादशी तिथि 12 मई को अपरान्ह 2 बजकर 52 मिनट से प्रारम्भ होकर 13 मई को दोपहर 1.30 तक रहेगा अतः अपरा एकादशी का व्रत शास्त्र सम्मत 13 मई को रखा जाएगा जबकि त्रयोदशी तिथि 14 मई को सुबह 11.20 बजे से प्रारम्भ होकर 15 मई सुबह 8.31 तक रहेगा अतः 14 मई को प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि प्राप्त होने से प्रदोष व्रत इसी दिन रखा जाएगा जिसमें सायंकाळीन बेला में भगवान शिव एवं माँ पार्वती का पूजन व्रती महिलाएं करेंगी 15 मई को वृष संक्रांति में गंगा व अन्य नदियों में स्नान कर दान किया जाएगा जबकि 16 मई को विवाहित स्त्रियां वट सावित्री व्रत रखकर वटवृक्ष का विधिवत पूजन करेंगी साथ ही इसी दिन शनि जयंती भी धूमधाम से मनाया जाएगा.
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























