
डीएम को गिनाई किसानो की समस्याएं
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर का नेतृत्व में हापुड़ जिलाधिकारी कविता मीणा जी से मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।किसानो की खास समस्याए है1.सिंभावली शुगर मिल पर किसानों को गन्ना भुगतान 251 करोड़ बकाया है, जिसमें 19% की भुगतान किया गया है2.बृजनाथपुर शुगर मिल पर 106 करोड़ बकाया है जिसमें 10% ही भुगतान किया गया है। अतः दोनों शुगर मिलों से किसानों का भुगतान कराया जाए ।
3.सभी लेखपालों के सहायक हटाए जाये।4.आवारा पशुओं द्वारा हो रही किसानों की फसल के नुकसान की भरपाई की जाए।5.बैनामों के अनुसार किसानों को जमीन अधिग्रहण में उसका रेट मिलें।6.किसानों के जमीन की खतौनी में नाम सही कराने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।
7.एनसीईआरटी की किताबें हापुड़ जिले में उपलब्ध नहीं है उपलब्ध कराई जाए।8.अमीपुर नगोला में सिंचाई विभाग द्वारा भर्जन पूठ शाखा का पुल पास हो गया है लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो रहा है, बिजली विभाग व सिंचाई विभाग के आपसी विवाद के कारण, इसका जल्द से जल्द निर्माण कराया। साथ में राधेलाल त्यागी, मोनू त्यागी, कटार सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र त्यागी, जयकरण बंसल, सर्वेश त्यागी, पारुल त्यागी, लक्की त्यागी आदि उपस्थित थे।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52


























