
खुशियों की फुहार और मुस्कानों की बहार — ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे का भव्य आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे बड़े ही उत्साह, उल्लास और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। पूरा परिसर हँसी, संगीत, रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए आकर्षक स्टॉल्स लगाए गए, जिनमें नेल आर्ट, फेस पेंटिंग, वूल ब्रेड स्टॉल और ताज़गी से भरपूर मॉकटेल्स विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सभी माताओं ने इन गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
समारोह को और भी रोचक बनाने के लिए मनोरंजक फन गेम्स एवं उत्साह से भरपूर म्यूज़िकल गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें माताओं ने पूरे जोश और खुशी के साथ भाग लिया। उनकी मुस्कान और उत्साह ने कार्यक्रम की रौनक को कई गुना बढ़ा दिया।
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण शानदार पूल पार्टी रही, जहां संगीत, मस्ती, हंसी और खुशियों की फुहारों ने सभी का मन मोह लिया। यह आयोजन मातृत्व के प्रेम, समर्पण और स्नेह को समर्पित एक यादगार उत्सव बन गया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी माताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति और उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस समारोह को और भी विशेष एवं यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का समापन ढेरों खूबसूरत यादों और मुस्कुराहटों के साथ हुआ।

























