
लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में किए जाने वाले कार्यों को लेकर की गई कार्य योजना बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के मार्गो का चौड़ीकरण, सड़कों का निर्माण एवं प्रांतीय मार्गों के नव निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर की गई चर्चा: डीएम जनपद में लोक लोक निर्माण विभाग की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं सड़क सुरक्षा पर रहे जोर: विधायक हापुड़। कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक हापुड़ विजयपाल आढती, विधायक धौलाना धर्मेश तोमर एवं जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के वित्तीय वर्ष 2026 -27 में किए जाने वाले सड़क निर्माण के कार्य को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जनपद के महत्वपूर्ण मार्गों कचौड़ीकरण नई सड़कों के निर्माण एवं प्रांतीय मार्गों के नवनिर्माण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। मा०विधायक ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में लोक निर्माण विभाग की जो भी सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है उनकी मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत मार्गो पर साइन बोर्ड आवश्यकता अनुसार लगे होने चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सांसद निधि एवं विधायक निधि के जो भी कार्य जनपद में होने हैं उनकी कार्य योजना तैयार करके समय से प्रतिनिधियों को उपलब्ध कर दी जाए तथा जो भी निर्माण किए जा रहे हैं उसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को अवश्य दी जाए।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























