
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के शहर कार्यालय पर हापुड़ के सराफा व्यापारी सचिन गोयल सराफ को संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ का शहर मंत्री मनोनीत घोषित किया गया। उन्हें मनोनयन पत्र देते हुए अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले महामंत्री संजय अग्रवाल व्यापारी नेता और युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गर्ग ने उम्मीद जताई कि सचिन गोयल संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल को मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौके पर अनुज गर्ग पूर्व सभासद सोनू बंसल राहुल बंसल वीरेंद्र बिट्टू सोनू कांति अरुण जिंदल बिट्टू सम्राट प्लाईवुड भारत भूषण चावल वाले पुलकित सिंघल चार्टर्ड अकाउंटेट सुभाष गर्ग हरेंद्र कौशिक जतिन सराफ आदि उपस्थित रहे।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























