
👁 42 views Views
पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में आधा दर्जन लोगों के चोटिल होने की सूचना है। इस दौरान पुलिस बल मौके पर पहुंचा जिसने हालातों को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला शनिवार की रात का है जब किसी बात को लेकर असौड़ा गांव की अमन कॉलोनी में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है इस दौरान छह लोग चोटिल हो गए जिनका उपचार कराया गया। मौके पर पुलिस फोर्स तनात रहा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























