
👁 100 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़ गेट मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति की बिजनौर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर मेरठ निवासी बहन ने भी दम तोड़ दिया। भाई-बहन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
गढ़ गेट मोहल्ले के रहने वाले 50 वर्षीय आरिफ मलिक जमात के सिलसिले में बिजनौर के नगीना गए थे जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर मेरठ में उनकी बहन कौसर ने भी दम तोड़ दिया। वह भाई की मौत का सदमा सह ना सकी और कौसर सदमे में आ गई जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। तो चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। भाई-बहन की मौत से गहरा शोक है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131























