
डंपर ने एक दर्जन बाईकों को रौंदा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट में शनिवार की देर रात एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे खड़े एक दर्जन से अधिक वाहनों को रौंदा जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए लेकिन तब तक डंपर का चालक डंपर लेकर फरार हो गया।
मामला शनिवार की देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास का है जब ब्रजघाट चेक पोस्ट के समीप पलवाड़ा रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को रौंद दिया। इस दौरान राजू शर्मा, कृष्णा रोहित और तपन आदि ने नाराजगी ज़ाहिर की। हालांकि तेज रफ्तार वाहन मौके से फरार हो गया। खोखा स्वामी ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























