
हापुड़: गढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 22 वर्षीय सुनील उर्फ गोलू निवासी मोहल्ला भीम नगर भंडा पट्टी की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने जानबूझकर टक्कर मारकर युवक की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने 40 मिनट बाद समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच जारी है।
आशीष ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका भाई सुनील गुरुवार की शाम मेले में जाने की बात कह कर घर से निकला था लेकिन सूचना मिली कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिसके बाद वह परिजनों व क्षेत्र वासियों के साथ देवनंदिनी अस्पताल के बाहर शराब के ठेके के पास लहूलुहान हालत में पड़े अपने भाई के पास पहुंचे। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां सुनील को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शराब के ठेके के खिलाफ जमकर हंगामा किया और सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया जिसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*
























