
जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा मंगलवार को हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल पहुंची जहां उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और उनसे बातचीत भी की। साथ ही मरीजों का हाल जाना और अस्पताल द्वारा दी जारी सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वेद प्रकाश आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी कविता मीणा ने जिला अस्पताल हापुड़ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को जाना और उसे बेहतर करने की दिशा में कारगर कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम ने मरीजों से पूछा कि स्वास्थ्य सेवाओं को कैसे सुधारा जा सकता है? इस दौरान डीएम ने अल्ट्रासाउंड कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, नर्सिंग स्टेशन आदि का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























