
गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत पर नर्सिंग होम पर हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के देहात क्षेत्र में स्थित कवि नगर में संचालित एक नर्सिंग होम में कुछ लोगों द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। सूचना पाकर देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बछलौता के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी 9 महीने की गर्भवती थी जिसका कवि नगर स्थित निजी अस्पताल से लगातार परामर्श चल रहा था। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को वह अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि गर्भ में पल रहे बच्चे की हालत बिगड़ गई है जिसकी मौत हो चुकी है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के पास मशीन ही उपलब्ध नहीं है। यदि समय रहते सही उपचार मिलता तो बच्चे को बचाया जा सकता था।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399























