
नाली को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदला, तीन घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के करणपुर जट्ट गांव में नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार दो लोग घर के पास खड़े थे। तभी नाली की सफाई को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया जिससे क्षेत्र वीडियो में दहशत की स्थिति बन गई। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमक लाठी-डंडे चले जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52























