
दस ट्यूबवेलों को चोरों ने बनाया निशाना
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हबीसपुर बिगास में बीती रात चोरों ने करीब 10 ट्यूबवेल से चोरी की और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया जिससे ग्रामीणों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हबीसपुर बिगास के ग्रामीणों ने बताया कि वह सोमवार की रात अपने घर लौट गए थे जिसका चोरों ने फायदा उठाया। चोर खेतों पर आ धमके जिन्होंने नलकूप को अपना निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने युद्ध वीर पुत्र सेंसर पाल, दयाल सिंह पुत्र सतपाल सिंह, संत वीर पुत्र रणबीर, देवेंद्र सिंह पुत्र भगवत प्रसाद, मुन्नू सिंह निवासी जरोठी रोड, बंटी प्रधान मलकपुर वाले, जोगिंदर, सुरेंद्र प्रधान पुत्र भजन सिंह बागड़पुर वाले, बबली पुत्र संतरपाल, हरविंदर सिंह मलकपुर वाले समेत 10 किसानों की ट्यूब वेल को अपना निशाना बनाया। जब मंगलवार की सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो चोरी का पता चला जिन्होंने मामले में कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान किसानों को एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























