
नीचे आ गिरी मकान की छत, मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव कांवी में बीती रात आई आंधी व बारिश के दौरान एक मकान की छत का कुछ हिस्सा भरभरा कर नीचे आ गिरा। इस दौरान हड़कंप मच गया। रात में आई तेज आंधी व बारिश से मकान की छत के एक हिस्से की कड़ी और पटिया टूट कर नीचे आ गिरी जिन्होंने आर्थिक सहायता की मांग की है।
आपको बता दें कि गांव कांवी निवासी मूलचंद पुत्र किशन स्वरूप आर्थिक रूप से कमजोर है जो मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण करते हैं। मामला रविवार की रात का है जब वह अपने परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। तभी आई आंधी और बारिश के कारण मकान की छत नीचे आ गिरी जिससे हड़कंप मच गया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























