
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में अज्ञात कारणों से घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने किसी तरह जलते हुए सिलेंडर को बाहर निकाला और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच दमकल विभाग को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने सिलेंडर में लगी आग पर काबू पा लिया था।
मामला शुक्रवार की रात का है जब गांव सपनावत में मकान में रखे घरेलू सिलेंडर में अचानक आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान ग्रामीण एकत्र हुए और किसी तरह सिलेंडर को बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। गनीमत रही कि किसी की जानहानी नहीं हुई।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600























