
👁 6 views Views
अनियंत्रित होकर पलटा खाद्य सामग्री से भरा ट्रक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र की पलवाड़ा रोड पर शनिवार की तड़के एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट किया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही किसी को इस दौरान चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने वाहन में सवार लोगों का हाल जाना।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे खाद्य सामग्री से भरा एक ट्रक जैसे ही पलवाड़ा रोड पर पहुंचा तो अचानक चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। ट्रक अनियंत्रित होकर लहराते हुए सड़क किनारे पलट गया। शोर सुनकरआसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और उन्होंने किसी तरह केबिन मे फंसे चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















