
👁 29 views Views
बाइक चोर सीसीटीवी में कैद, कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार के पास के रहने वाले संदीप पांडेय की बाइक को अज्ञात चोर ने चुरा लिया जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मामला शुक्रवार की देर रात करीब 2:00 बजे के आसपास का है जब चोरों ने मुख्य बाजार के रहने वाले संदीप पांडे की बाइक पर हाथ साफ कर दिया। चोर बाइक उड़ाकर ले गए जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित शनिवार की सुबह जब जागा और बाइक देखी तो बाइक गायब मिली। इसके बाद उसके होश उड़ गए। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























