
गढ़मुक्तेश्वर में निकाली जन आक्रोश महिला पद यात्रा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को आयोजित जन आक्रोश रैली में सम्मिलित होकर मातृशक्ति की सशक्त उपस्थित देखने को मिली।
महिलाओं ने एक स्वर में अपना अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करने का संदेश दिया।महिलाओ ने विपक्ष के विरोध मे प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब समाज की हर बहन बेटी अपने हक और स्वाभिमान के लिए पूरी तरह जागरूक और संगठित है
हम सभी नारी शक्ति के सम्मान सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर जनपद हापुड़ भाजपा की जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे,कार्यक्रम संयोजक लता केवट आदि महिलाए उपस्थित थी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















