
हापुड़ में बुधवार की सुबह बदला मौसम का मिजाज, हुई बूंदाबांदी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बुधवार की सुबह मौसम ने करवट ली और बूंदाबांदी शुरू हो गई जिसके बाद धूप निकल आई। मौसम में उतर-चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। कभी लू के थपेड़े तो कभी बारिश से तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग पहले ही तीन दिन की बूंदाबांदी की संभावना जता चुका है।
जनपद हापुड़ में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान दो दिन पहले 44 डिग्री को पार कर गया। वहीं सोमवार की रात और मंगलवार की रात मौसम बदला जिसके बाद तेज हवा चलने लगी। बुधवार की सुबह हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इसके बाद एक बार फिर चिलचिलाती धूप का लोगों को सामना करना पड़ा। बता दें कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926





















