
तकनीकी खराबी के कारण जिला अस्पताल की लिफ्ट में दो घंटे फंसे रहे मजदूर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल में दो मजदूर दो घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। दूसरे कर्मचारियों ने औजारों से गेट खोलकर मजदूरों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि दूसरी मंजिल से तीसरी मंजिल पर जाते समय लिफ्ट में मजदूर फंस गए जिन्हें बाहर निकाल लिया गया।
जिला अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर क्रिटिकल केयर यूनिट बन रही है। मंगलवार को निर्माण सामग्री को लेकर दो मजदूर सावेद और जावेद लिफ्ट में चढ़कर तीसरी मंजिल पर जा रहे थे। तभी लिफ्ट दूसरी व तीसरे मंज़िल के बीच में रुक गई। इसके बाद अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचेऔर औजारों की मदद से गेट खोलकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट फंसी थी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















