
मामूली विवाद में युवक पर हमला करने के मामले में दो भाइयों समेत चार पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में मामूली विवाद के चलते युवक के साथ चार लोगों ने मारपीट की। हमलावरों ने युवक को घेरकर गाली-गलौज की और फिर तमंचे, चाकू व तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया।
सलीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई जेद पुत्र जाहिद अली शुक्रवार की रात घर से सामान लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही नरेंद्र पुत्र हसमत, शादाब, शाहनवाज पुत्रगण रहमत व समीर पुत्र शहजाद ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर पहले गाली गलौज की और इंटरनेट मीडिया पर किए गए कमेंट को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान समीर ने अपनी अंटी से तमंचा निकाल कर जैद के सिर पर लगाते हुए धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने युवक को जमीन पर गिरकर गला दबाने का प्रयास किया। विरोध करने पर हमला कर जेड को जमकर पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू कर दी। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। मामले में चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















