
घर में घुसकर किसान पर हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला में खेत की रखवाली के लिए लगाई गई बल्ली पर विवाद हो गया। आरोप है कि पीड़ित किसान के घर में घुसकर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला किया।
घुंघराला के चाहत अली ने बताया कि उसने अपने खेत में जानवरों को रोकने के लिए बल्ली लगाई थी जिसे प्रवेज, कमरे आलम उर्फ भूरा और उसके परिजन से पूर्व में विवाद हुआ था। 23 अप्रैल 2026 को आरोपी उसके खेत पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगी। खतरा महसूस होने पर वह घर की ओर भागा। आरोपियों ने उसका पीछा कर लाठी डंडे, दरांति से हमला कर दिया। शोर मचाने पर मोहल्ले के अकरम आदि आ गए तो आरोपी भाग गए। एसपी ने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















